झांसी, जून 30 -- झांसी। रेलवे ने मानसून के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। तेज बारिश, तूफान तथा बाढ़ जैसी संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ट्रैक, पुल, पुलियों, नालियों एवं अन्य रेलवे परिसंपत्तियों की विशेष निगरानी के साथ आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं। इन पर पानी न भरे। इसको लेकर पानी की निकासी व सफाई व्यवस्था शुरू कर दी है। मंडल द्वारा मानसून के दौरान सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे है, और आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू किया जा रहा है। इन सक्रिय उपायों का उद्देश्य रेलवे संपत्ति को किसी भी तरह के नुकसान से बचाना एवं यात्रियों को सुरक्षा सुनिश्चित करना और निर्बाध ट्रेन सेवाओं को बनाए रखना है। यह भी पढ़ें- शहर में जलभराव न होने...