अमरोहा, जुलाई 10 -- मानसून के रफ्तार पकड़ते ही जिले में बारिश की झड़ी लगी है। गुरुवार की रात भर बारिश होती रही। कभी तेज तो कभी कम के रूप में रात भर जारी रही। शुक्रवार की सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के बाद भी मौसम खुला नहीं है। आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। भारी बारिश के आसार बनते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से आमजन को बड़ी राहत मिली है। गन्ना सहित सभी फसलों को लाभ हुआ है। पिछले कई दिनों से जिले में उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 24 घंटे में 36 मिमी बारिश से बदला मौसम का मिजाज, शनिवार को भी झमाझम के आसार भीषण गर्मी के चलते जिले में सिंचाई का संकट भी गहराया हुआ था। लेकिन मानसून के सक्रिय होते ही बारिश की झड़ी लगी है। ...