बेगुसराय, अगस्त 12 -- बरौनी। मानसून के एक्टिव होते ही रेलवे हाई अलर्ट पर है। इसको लेकर पुलियों, नालों व ड्रेनों की सफाई, पटरियों के किनारे की गंदगी व कचरा साफ करना, उच्च शक्ति वाले पंपों की स्थापना, पेड़ों की छंटाई आदि जैसे कार्य मिशन मोड पर पूरे किए गए हैं।

सुरक्षा की जांच बाढ़ के प्रति अत्यंत संवेदनशील सभी अंडरपासों की सुरक्षा की जांच की गई है। मानसून रिजर्व जैसे बोल्डर्स, क्वेरी डस्ट आदि आवश्यक मात्रा में निर्धारित स्थान पर रखे गए हैं। सोनपुर मंडल के सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर, ट्रैक व ट्रेन परिचालन की सुरक्षा को लेकर वहां चौकीदारों को तैनात कर दिया गया है।

पेट्रोलिंग व्यवस्थाएँ मानसून के दौरान ट्रेनों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील खंडों ख़ासकर बरौनी-कटिहार रेलखंड में कई स्थानों को चिन्हित कर वहां नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है।...