नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- दिल्ली में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली गेट और बारापुल्ला नाले के पास चल रहे गाद निकालने के काम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि मार्च महीने तक शहर के अलग-अलग नालों से लगभग 14 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि सरकार इस साल गाद निकालने के अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी में है। उन्होंने कहा 'पिछले साल हमने कुल 20 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली थी, लेकिन इस साल हमारा लक्ष्य 28 लाख मीट्रिक टन है। अब तक हम निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत काम पूरा कर चुके हैं और बाकी गाद अगले कुछ दिनों में निकाल ली जाएगी।' यह भी पढ़ें- झुग्गीवासियों को पक्की छत के साथ मिलेंग...