भागलपुर, अप्रैल 15 -- मानसून ऋतु के दौरान अलनीनो के विकसित होने की संभावना है भागलपुर, वरीय संवाददाताइस बार जिले में सामान्य से कम बारिश का सामना करने के लिए तैयार हो जाइए। भारतीय मौसम विभाग ने जिस तरह से मानसून को लेकर आंकलन किया है, ऐसा लगता है कि इस बार खेती पर सूखे की मार पड़ सकती है। विभाग के अनुसार, वर्तमान में कमजोर ला नीना जैसी स्थिति इएनएसओ (अल नीनो साऊथर्न ऑस्किलेशन) अब तटस्थ अवस्था में परिवर्तित हो रही है। मानसून ऋतु के दौरान अलनीनो के विकसित होने की संभावना है। वहीं मौजूदा वक्त में हिंद महासागर में भारतीय महासागर दिध्रुव (आईओडी) होने की स्थिति में है। यह भी पढ़ें- धीरे-धीरे बढ़ने लगी गर्मी, पारा 37 पर मानसून के अंत की ओर सकारात्मक सकारात्मक आईओडी विकसित होने की संभावना है। वहीं बीते तीन माह (जनवरी से मार्च 2026) में उत्तरी गोल...