बहराइच, जनवरी 6 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे पर सोमवार देर रात बुद्धा रिजार्ट के पास सोमवार रात कोहरे के दौरान तेज रफ्तार प्राईवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी सदमे की हालत में है। फखरपुर थाने के विश्वनाथपुरवा निवासी प्रमोद कुमार (36) पुत्र त्रिलोकी प्रसाद रिसिया स्थित एक निजी अस्पताल में काम कर रहे थे। सोमवार रात ड्यूटी समाप्त होने पर वह बाइक से अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान देहात कोतवाली के बहराइच लखनऊ हाईवे के टेढ़वा बसंतपुर के नजदीक बुद्धा रिजार्ट के पास तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंब...