मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में मंगलवार को मानसून पूर्व नालों की उड़ाही को लेकर मानव बल व संसाधनों की समीक्षा हुई। तय हुआ कि नाला सफाई का प्रारूप बनेगा। फिर योजनाबद्ध तरीके से सभी बड़े-छोटे नालों की सफाई को लेकर विशेष मुहिम चलाई जाएगी। खासतौर पर शहर में स्थित बड़े नालों की सफाई जल्दी शुरू होगी। मेयर ने जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए स्मार्ट सिटी व बुडको द्वारा बनाए गए नालों की भी समीक्षा करके सफाई कराने के निर्देश दिए। निगम व स्मार्ट सिटी के नाले की लंबाई 150 किमी से अधिक है। इसके अलावा निगम की सभी शाखाओं के कार्यों की मासिक समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया। मेयर के मुताबिक जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने व लंबित मामलों की संख्या न्यूनतम करने को लेकर यह कदम उठाया गया ...