नवादा, मई 11 -- मानसून की दस्तक अब बस कुछ ही दिन दूर है, लेकिन नवादा शहर में मानसून पूर्व नालों की सफाई यानी उड़ाही का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। नगर परिषद के दावों के अनुसार अब तक आधे नाले की ही सफाई हो सकी है, जिसने शहरवासियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हाल ही में हुई मानसून पूर्व की बारिश ने नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी थी, जब शहर के मुख्य मार्ग और कई मोहल्ले तालाब में तब्दील हो गए थे। अब लोगों को डर है कि यदि भारी बारिश हुई, तो पूरा शहर एक बार फिर जलमग्न हो जाएगा। ​अब आमजनों का मानना है कि नवादा को जलजमाव की इस पुरानी समस्या से बचाने के लिए शहर को अब एक व्यापक और आधुनिक ड्रेनेज मास्टर प्लान की जरूरत है। जब तक अतिक्रमण हटाकर बड़े नालों को पुनर्जीवित नहीं किया जाता और सीवर सिस्टम पर निवेश नहीं होता, तब तक हर साल मानसून शहरवासियों ...