हाजीपुर, अप्रैल 26 -- हाजीपुर। निज संवाददाता आगामी मानसून को देखते हुए जिले में जलजमाव की समस्या से निपटने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार सभी नगर निकायों में नालों की व्यापक सफाई के साथ-साथ निकाली गई गाद एवं मिट्टी के त्वरित उठाव का विशेष अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी नगर निकायों से प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाई जाती है, तो संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत नगर परिषद हाजीपुर, लालगंज, महनार, महुआ एवं पातेपुर सहित सभी नगर निकायों में विशेष रूप से नालों की गहन सफाई कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- स्वच्छता कार्यक्रम को बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.