गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। आगामी मानसून के मद्देनजर नगर निगम मानेसर ने जलभराव की समस्या से निपटने और नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

तूफानी दौरा सोमवार को निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने वार्ड-3 के अंतर्गत आने वाले गांव हयातपुर का तूफानी दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जमीनी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी मेयर रीमा चौहान और स्थानीय पार्षद रुचि कौशिक भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून की औपचारिक शुरुआत से पहले गांव के सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की कंक्रीट सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इ...