मानसून पूर्व तैनाती के तहत एनडीआरएफ ने सिखाए आपदा से बचाव के गुर
शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- मानसून पूर्व तैनाती के तहत हनुमतधाम आश्रय भवन में तैनात आठवीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। टीम कमांडर इंस्पेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोहम्मद अयूब खान रहे। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने की जानकारी दी गई। टीम ने रक्तस्राव रोकने, घायल को सुरक्षित रखने, स्प्लिंटिंग, सीपीआर, श्वासनली में रुकावट दूर करने और आपातकालीन निकासी के तरीके बताए। एनडीआरएफ टीम ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को आपदा के समय बचाव कार्यों के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना है। यह भी पढ़ें- एनडीआरएफ टीम ने छात्राओं को सिखाए आपदा प्रबंधन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.