महोबा, जनवरी 29 -- महोबा, संवाददाता। पिछले तीन दिनों से मौसम बदल रहा था। रात्रि में हुई बारिश का जिले में मिला जुला असर देखने को मिला है। बारिश मौसम पर आधारित फसलों के लिए संजीवनी है तो सिंचाई होने वाली फसलों के लिए नुकसानदायक है। मौसम पर आधारित फसलों में बारिश की किसान कई दिनों से उम्मीद लगाए बैठे थे। मंगलवार को शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को बादलों की गर्जना के बाद रात्रि में बारिश हुई। बारिश से सर्दी बढ़ गई है। और लोग एक बार फिर सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों से लद गए है। जिले में मानसून पर आधारित फसलों के लिए बारिश मुफीद साबित हुई है। बता दें कि जिले में बड़ी संख्या में खेती मानसून पर आधारित है। सिंचाई साधनों के अभाव में किसान मानसून पर आश्रित रहते है। सिंचाई होने वाले खेतों के लिए बारिश नुकसानदायक साबित हो रही है। दलहन और तिल...