मानसून ने बदली राजस्थान की तस्वीर: सीकर में जलभराव, जयपुर में झमाझम बारिश
जयपुर, जुलाई 21 -- राजस्थान में करीब दो सप्ताह के लंबे ब्रेक के बाद मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। सोमवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर कई जिलों में मंगलवार सुबह तक जारी रहा। राजधानी जयपुर में रातभर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया, वहीं सीकर में मूसलाधार बारिश के कारण कई सड़कें पानी में डूब गईं। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 33 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है।बंगाल की खाड़ी से सक्रिय होंगी मानसूनी हवाएं मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी से भरी मानसूनी हवाएं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सक्रिय हो रही हैं। इसका असर अब पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। विभाग का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.