कटिहार, जून 29 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार की अहले सुबह जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों तक हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। लगातार बादलों की आवाजाही और बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों तक जिले में अच्छी वर्षा होने की संभावना है, जिससे खरीफ फसलों विशेषकर धान की रोपनी को गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जुलाई में अच्छी वर्षा के आसारमौसम पूर्वानुमान मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 29 जून से 3 जुलाई के बीच जिले में कुल 58 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज होने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना 80 से 90 प्रतिशत तक बनी रहेगी। रविवा...