फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में मानसून की आहट के साथ ही लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। नगर निगम और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते करीब 15 कॉलोनियों में गलियां खोदकर छोड़ दी गई हैं। कहीं सीवर लाइन डालने के बाद सड़क नहीं बनी तो कहीं निर्माण सामग्री और मलबा महीनों से रास्तों में पड़ा है, जिससे बरसात में लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ सकता है। नगर निगम की ओर से करीब छह महीने जीवन नगर पार्ट 2, नंगला एंक्लेव पार्ट-2, संजय कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, डबुआ, इंदिरा कॉलोनी सहित करीब 15 इलाकों में विकास कार्य शुरू किए गए थे। गलियाें को खोद कर सीवर लाइन बिछाई जा रही है। नालियों को दोबारा बनाया जा रहा है।वहीं सीवर लाइन नई बिछाई जा रही है। निगम का दावा था कि इन विकास कार्यों को मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन दावे जमीनी स्तर पर ...