पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून के दस्तक देते ही कमजोर पड़ने से धूप और उमस के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में मानसून की दस्तक के बाद बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन मंगलवार को मानसून कमजोर पड़ता नजर आया। सुबह से ही तेज धूप निकलने और बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के यलो अलर्ट के बावजूद दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो गया और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों को गर्म हवा और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम के बदले मिजाज का असर खेती-किसानी पर भी पड़ने लगा है। धान की बुआई की तैयारी कर रहे किसानों को बारिश नहीं होने से परेशानी हो रही है। कई किसान धान का बीज गिराने और खेत तैयार करने के लिए पंपसेट से पटवन कराने को मजबूर हैं, जिस कारण ...