बगहा, अगस्त 11 -- नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज प्रक्षेत्र के मानपुर गांव में मंगलवार को धूमधाम से मानसून गन्ने की बुवाई का शुभारंभ किया गया। चीनी मिल के यूनिट हेड आर के तिवारी के निर्देशन में महिला किसान रानी देवी पति लाल बिहारी मुखिया ने बुवाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला किसान ने कहा कि अधिक उत्पादन के लिए मानसून गन्ना बुवाई बेहतर है। मौके पर गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ढाका ने कहा कि मानसून सीज़न में गन्ने की रोपनी कर अगले मार्च और अप्रैल या फिर गेहूं की कटाई के बाद भी गन्ने का प्रयोग बीज में किया जा सकता हैं । गन्ना महा प्रबंधक प्रेम सिंह ने किसानों को शपथ दिलाते हुए सीओ 0118 व सीओएलके 14201 की बुवाई कर 500 क्विंटल प्रति एकड़ पैदावार प्राप्त करने का सुझाव दिया। मौके पर दर्जनो किसान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...