हाजीपुर, मई 20 -- वैशाली समाहरणालय परिसर स्थित पुष्करणी सभागार में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ एवं सूखा पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित अधिकारी बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सहित जल संसाधन, कृषि, पशुपालन, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, विद्युत, अग्निशमन, मत्स्य, होमगार्ड, एसडीआरएफ एवं आईसीडीएस के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी के निर्देश बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विभागवार तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आपदा प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीक...