नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, प्रसं। मानसून सीजन में पेड़ों के गिरने से बनने वाली आपात स्थिति से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 13 जिलों में क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया है। इस बाबत सोमवार को जारी आदेश में प्रत्येक जिले में तीन शिफ्टों में अलग-अलग सहायक अभियंताओं को इनका प्रभारी बनाया गया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के निर्देश पर टीमें बनाई गई हैं। आदेश के मुताबिक, तेज हवा या बारिश में गिरे और उखड़े पेड़ों को तुरंत हटाना क्यूआरटी की जिम्मेदारी रहेगी। ये आपात स्थिति में त्वरित व प्रभावी राहत सुनिश्चित करेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी टीम का कोई प्रभारी स्थानांतरित होता है तो लिंक अधिकारी उसकी जिम्मेदारी संभालेगा।--- यह भी पढ़ें- दिल्ली पर 2 दिन भारी, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 50 की स...