चक्रधरपुर, जून 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने रविवार को मानसून पूर्व रेलवे कॉलोनियों का निरीक्षण कर नालियों, सड़कों और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लिटिल पर्ल स्कूल के पास जाम नाली की सफाई कर जलनिकासी दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि बारिश में स्कूल परिसर में पानी न घुसे। डीआरएम ने अधिकारियों को मानसून से पहले सभी नालियों की सफाई और मरम्मत पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पांचमोड़ चौक, रेलवे अस्पताल के पीछे एसटीपी प्लांट और अकाउंट्स कॉलोनी की जर्जर नालियों को जल्द दुरुस्त करने को कहा। कॉलोनी के बीच जमा कचरा हटाने, झाड़ियों की सफाई कराने तथा रेलवे क्वार्टरों के आसपास बने अवैध झोपड़ों और ठेलों को हटाने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण में वरिष्ठ मंडल अभियंता स्पर्श भारद्वाज सहि...