गिरडीह, जून 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शनिवार दोपहर मानसून की हुई पहली मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं और जलनिकासी की जहां पोल खोलकर रख दी है, वहीं भीषण रूप से पड़ रही गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है। पौन घंटे की बारिश से जहां कई सड़कें जलमग्न हो गई, वहीं इसके थमने के बाद उमस लोगों को परेशान करती रही। शनिवार को पौन घंटे में लगभग 11 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। इससे तापमान में भी गिरवाट आई है। अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री तक नीचे गिर गया, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सफाई की कमी से शहर बदहाल : तेज बारिश के बाद शहर के स्टेशन रोड, गांधी चौक, झंडा मैदान सहित कई सड़कों पर पानी भर गया। यह भी पढ़ें- बारिश से पारा लुढ़का, जलभराव से परेशानी बढ़ी नालियों की साफ-सफाई अच्छी तरह से नहीं होने से गंदे पानी का बहाव सड़कों पर होता रहा, जिससे...