पाकुड़, जुलाई 4 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। मानसून की सुस्त चाल ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। समय पर पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेतों में तैयार किए गए धान के बिचड़े पीले पड़ने लगे हैं। बारिश के अभाव में खेतों में नमी नहीं बन पा रही है। जिससे धान की रोपाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। किसान रोज आसमान की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं कि आखिर कब बादल बरसेंगे और खेती का काम गति पकड़ेगा। क्षेत्र के अधिकांश किसान पूरी तरह मानसूनी बारिश पर निर्भर हैं। हर वर्ष इस समय तक धान की रोपाई का काम तेज हो जाता था। लेकिन इस बार बारिश नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं। किसान राजेंद्र सिंह, दया सागर सिंह, जनार्दन सिंह, जयदेव साहा, गुड्डू सिंह, करम सिंह, भजन सिंह, अजित सिंह आदि कहना है कि बारिश के अभाव में कई जगहों पर बिचड़े खराब हो चुके...