सिमडेगा, जून 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में मानसून की कमजोर चाल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जून का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण अब तक अधिकांश क्षेत्रों में खेतों की जोताई भी शुरू नहीं हो सकी है। सामान्य वर्षों में इस समय तक धान की बिचड़ा तैयार होने लगती है और खेतों में रोपनी की तैयारी शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार बारिश की कमी से पूरा कृषि चक्र पिछड़ गया है। छोटे और सीमांत किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनके पास सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं। कई किसानों को कर्ज लेकर डीजल खरीदना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि एक ओर बारिश नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं। इधर विभाग द्वारा लैंपस के माध्यम से बीज वितरण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इससे किसान...