हरदोई, अगस्त 2 -- मल्लावां। मानसून की बेरुखी अब साफ नजर आने लगी है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहती है पर बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। इसके बाद से तेज धूप और चिपचिपी गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। रविवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दिनभर गर्मी का असर बना रहा। दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, बढ़ती गर्मी के कारण कूलर और पंखों का इस्तेमाल लगातार बढ़ गया है। बारिश नहीं होने से खेतों की नमी कम होने लगी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि बीच-बीच में हवा चलने से कुछ राहत की उम्मीद जगी, लेकिन उ...