कोडरमा, जुलाई 17 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में इस वर्ष मानसून की कमजोर स्थिति ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जुलाई का आधा महीना बीत जाने के बावजूद जिले में धान की रोपनी शुरू नहीं हो सकी है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं और किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। जिले में इस वर्ष 17 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान तथा कुल 41 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बारिश की कमी के कारण लक्ष्य प्रभावित होता दिख रहा है। कृषि विभाग के अनुसार, अब तक जिले में लगभग 80 प्रतिशत धान का बिचड़ा तैयार किया गया है, लेकिन लगातार तेज धूप और पर्याप्त नमी नहीं मिलने से बिचड़ा सूखने की कगार पर पहुंच गया है。 यह भी पढ़ें- Kodarma News: कमजोर मानसून ने बढ़ायी किसानेां की चिंता, नहीं शुरू हो पाया रोपाकम ...