लखीमपुरखीरी, जून 30 -- मंगलवार तड़के हुई रिमझिम बारिश ने जहां कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। वहीं नगर की जल निकासी व्यवस्था की भी परीक्षा ले ली। पहली ही बारिश में नगर की प्रमुख सिनेमा रोड सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे राहगीरों दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पहली बारिश ने दी भीषण गर्मी से राहत, कई जगह जलभरावजलभराव की समस्या सिनेमा रोड पर बारिश का पानी और नालियों का गंदा पानी जमा होने से सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी। कुछ स्थानों पर पानी आसपास के घरों और दुकानों तक पहुंच गया। जलभराव के कारण पैदल राहगीरों स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बरसात के...