बगहा, जून 29 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। शहर में सोमवार की सुबह हुई चंद घंटों की बारिश ने जहां एक तरफ गर्मी से परेशान लोगों को राहत की सांस मिली है। वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर से जल्द जमाव की स्थिति देखने को मिल गई है।कुछ ही घंटों की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी भर जाने और जगह-जगह कीचड़ फैलने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जबकि बाजारों में भी इसका असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला।नगर के सोआबाबू चौक, नजरबाग पार्क के उत्तर, इन्दिरा चौक, राज देवढ़ी, छावनी अस्पताल रोड सहित विभन्नि इलाकों में सड़क किनारे नालियों का पानी सड़क पर फैल गया। यह भी पढ़ें- मानसून की पहली बारिश में ही दिखा जलजमाव कई स्थानों पर नालियों की नियमित सफाई नह...