जयपुर, जुलाई 3 -- मानसून की पहली ही बारिश ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल की तैयारियों की पोल खोल दी। देर रात हुई बारिश के बाद ट्रोमा सेंटर का ग्राउंड फ्लोर पानी से भर गया। जहां गंभीर मरीजों को इलाज मिलना चाहिए था, वहां फर्श पर पानी फैला हुआ था। माइनर ऑपरेशन थिएटर में पानी घुसने के कारण इलाज रोकना पड़ा और मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। वहीं ऑपरेशन थिएटर के पास कॉरिडोर में फॉल सिलिंग का हिस्सा भी टूटकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई मरीज मौजूद नहीं था।पानी के बीच इलाज की जंग यह सिर्फ बारिश का पानी नहीं था, बल्कि उन मरीजों और उनके परिजनों की चिंता भी थी, जो दर्द और उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे थे। किसी के हाथ में घायल परिजन था तो कोई स्ट्रेचर धकेलते हुए डॉक्टर तक पहुंचने की कोशिश...