मानसून की पहली बारिश ने किया सराबोर
आजमगढ़, जुलाई 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। मानसून की पहली बारिश ने बुधवार को शहरवासियों को सराबोर कर दिया। दोपहर बाद करीब घंटेभर तक आसमान से गिरे झमाझम पानी ने लोगों को तपिश और उमस से राहत दी। उधर शहर के निचले मोहल्लों में जलभराव ने नगर पालिका प्रशासन की साफ-सफाई के दावे की पोल खोल दी। प्रमुख सड़कों, बाजारों और निचले मोहल्लों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दक्षिण-पश्चिम मानसून की द्रोणिका इस समय जिले के ऊपर से गुजर रही है। इससे बीते तीन दिनों से जिले में बादलों ने डेरा जमाया था। सुबह बादलों की ओट से निकली हल्की धूप से गर्मी और उमस बढ़ने से लोग परेशान हो गए। दोपहर बाद करीब तीन बजे आसमान पर काली घटाएं घिर गई। कुछ देर बाद अचानक हवा चलने लगी। चमक गरज के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.