गढ़वा, जून 18 -- गढ़वा, हिटी। मंगलवार दोपहर से मानसून की बारिश शुरू हो गई। मानसून की बारिश के पहले दिन ही कई इलाकों में जहां तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई वहीं वज्रपात की घटना से जानमाल को नुकसान हुआ। जिलांतर्गत बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर गांव में ईंट भट्ठा में काम करने वाली महिला की वज्रपात से मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी और एक अन्य युवक घायल हो गया। वहीं केतार थानांतर्गत परती कुशवानी गांव के अछिया टोला में मोती लाल यादव की दुधारू गाय की मौत हो गई। उसके अलावा लोहगाड़ा गांव में खपरैल झोपड़ीनुमा गिरने से मलबे में दबकर चार लोग घायल हो गए। मानसून की पहली बारिश जिला मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी हुई है। उससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। मानसून की बारिश होने से अब कृषि कार्य में गति आएगी। उधर वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.