गुमला, जून 22 -- भरनो प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में सोमवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। झमाझम बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली,वहीं खेतों में सब्जी और अन्य फसलों की खेती कर रहे किसानों की सिंचाई संबंधी चिंता भी काफी हद तक दूर हो गई।हालांकि तेज बारिश के कारण कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अधिकांश लोगों ने मानसून की इस पहली अच्छी बारिश का स्वागत किया यह भी पढ़ें- बेड़ो में वज्रपात से हुई मवेशी की मौत यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...