कन्नौज, जून 23 -- कन्नौज। जिले में मानसून की रफ्तार धीमी रहने के कारण कृषि विभाग ने किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने के बजाय डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) यानी सीधी बुआई तकनीक अपनाने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि इस तकनीक से कम पानी में खेती संभव है, मजदूरी का खर्च घटता है और समय की भी बचत होती है। पिछले वर्ष जिले में 60,334 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हुई थी, जबकि इस वर्ष 39,770 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में समय पर बुआई सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग किसानों को सीधी बुआई की तकनीक अपनाने के लिए जागरूक कर रहा है। यह भी पढ़ें- खरीफ में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों का आच्छादन होगाकिसान कार्य प्रक्रिया जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि किसान सबसे पहले पिछली फसल के अवशे...