संभल, जून 30 -- संभल। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया। सुबह से ही मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट महसूस हुई और मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था, वहीं रात में भी लोग गर्मी से बेहाल थे। ऐसे में बदले मौसम ने लोगों के चेहरों पर खुशी ला दी। बच्चे, बुजुर्ग और आमजन सभी ने राहत की सांस ली। सुबह से छाए बादलों को देखकर लोगों में बारिश की उम्मीद बढ़ गई। यह भी पढ़ें- देवरिया में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले, लोगों को गर्मी से मिली राहत किसानों को भी मानसून की बारिश का इंतजार है, जिससे खेतों में फसलों को लाभ मिल सके। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जनपद में झमाझम बारिश होने के ...