गंगापार, जून 22 -- करछना क्षेत्र में मानसून की संभावित आमद से पहले किसानों ने खरीफ सीजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां अधिकांश किसान अभी धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे हैं, वहीं कुछ प्रगतिशील किसानों ने निजी संसाधनों के बल पर धान की रोपाई भी शुरू कर दी है। इससे क्षेत्र के अन्य किसानों में भी उत्साह का माहौल है। आकाश में सुबह-शाम मंडराते बादलों और मौसम में बढ़ती नमी को देखते हुए किसान मानसून के जल्द आगमन की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसी के साथ क्षेत्र में खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की खेती की गतिविधियां तेज हो गई हैं। अधिकांश किसान जहां अभी धान की नर्सरी तैयार करने में व्यस्त हैं, वहीं कुछ प्रगतिशील किसानों ने अपने तैयार बेहन से खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी है। भुंडा गांव निवासी किसान अनिरुद्ध प्रसाद शर्मा और प्रदीप शर्मा ने निजी नलकू...