मानसून की दस्तक के साथ ही खेती की तैयारियों में जुटे किसान
रांची, जून 14 -- रनिया, प्रतिनिधि। मानसून की दस्तक के साथ ही रनिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। किसान धान की खेती की तैयारी में जुट गए हैं और खेतों की जुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रखंड के अधिकांश किसान आज भी पारंपरिक तरीके से हल-बैल के माध्यम से खेतों की जुताई कर रहे हैं, जबकि कुछ संपन्न किसान ट्रैक्टर का उपयोग भी कर रहे हैं। किसान इन दिनों धान की बुवाई के लिए खेतों को तैयार करने में लगे हैं। विशेष रूप से एक नंबर दोन (गढ़हा दोन) वाले खेतों में मानसून के आगमन से पहले ही बुना धान की खेती की जा रही है। यह खेती उन खेतों में की जाती है जहां बरसात के दौरान लगातार पानी का बहाव बना रहता है और धान की रोपाई करना संभव नहीं हो पाता।
स्थानीय किसानों की राय स्थानीय किसानों के अनुसार बुना विधि से की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.