फतेहपुर, जून 5 -- फतेहपुर। मानसून की दस्तक के बावजूद नगर पालिका द्वारा कराई जाने वाली नाला सफाई अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है। ऐसे में शहर के निचले इलाकों के कई मोहल्लों पर बारिश के दौरान जलभराव का खतरा मंडराने से इंकार नहीं किया जा सकता। समय रहते नालों की समुचित सफाई न होने के कारण आधे से अधिक शहर को जलनिकासी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नगर पालिका को 15 जून तक जलनिकासी वाले शहर के प्रमुख और सहायक नालों की सफाई करवानी है, जिसका काम भी शुरू करा दिया गया है लेकिन धरातल पर काम की रफ्तार बेहद धीमी होने से परेशानियों से इंकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- शासन की नजर, नगर निगम अलर्ट... नाला सफाई पर इंजीनियरों की रोज परीक्षा कई स्थानों पर नालों में जमा सिल्ट, कूड़ा-कचरा और जलकुंभी अब भी नहीं निकाली जा सकी हैं जिससे बारिश के दौरान जलनि...