मानसून की दगाबाजी से खरीफ फसलों पर संकट
चतरा, जून 26 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड में मानसून की धीमी और कमजोर चाल ने खरीफ सीजन की खेती पर गहरा संकट खड़ा कर दिया है। चतरा जिले में उम्मीद के मुताबिक बारिश न होने से धान समेत अन्य खरीफ फसलों की बुआई और बिचड़ा डालने का काम काफी पिछड़ गया है। हालात यह है कि किसान अब धान का बिचड़ा बचाने और खेतों को तैयार करने के लिए पूरी तरह से डीजल पंप के सहारे पटवन करने को मजबूर हैं। इससे खेती की लागत में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। स्थानीय किसान मिथलेश सिंह ने दर्द बयां करते हुए कहा, कि कम बारिश के कारण हमें महंगे डीजल पंप से पानी पटाकर खेती करनी पड़ रही है। इससे हम किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। खासकर छोटे और सीमांत किसानों की कमर टूट रही है, जिन्हें पटवन के लिए कर्ज का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बीच, राहत की बात बस इतनी है कि जिले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.