भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर जिले में इस वर्ष मानसून की अनियमित प्रगति तथा एल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण वर्षा की स्थिति सामान्य से कमजोर बनी हुई है। वर्षा में कमी एवं लम्बे शुष्क अंतराल के कारण खरीफ फसलों की बुआई तथा धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) सबौर ने किसानों के लिए आकस्मिक कृषि कार्ययोजना जारी करते हुए मौसम आधारित कृषि अपनाने की अपील की है। वैज्ञानिकों ने बताया कि जिले में 30 जून तक सामान्य वर्षापात 183.17 मिमी के विरुद्ध केवल 56.54 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से लगभग 69.13 प्रतिशत कम है। वर्षा की कमी के कारण खेतों में पर्याप्त नमी उपलब्ध नहीं हो सकी है, जिससे धान की नर्सरी एवं रोपाई सहित खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हुई है। किसानों को वैज्ञानिकों...