बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- मानसून का मिला साथ तो 8 दिन में 35 हजार हेक्टेयर में हुई रोपनी धरती की बुझी प्यास,खेत तैयार करना किसानों के लिए हुआ आसान 29.6 से बढ़कर 53.8 फीसद तक पहुंचा जिले में रोपनी का आकड़ा 68 हजार हेक्टेयर से अधिक में अब भी धान की फसल लगानी बाकी मुख्य बातें 01 लाख 47 हजार 460 हेक्टेयर में धनरोपनी का लक्ष्य 79 हजार 351 हेक्टेयर में अबतक हुई है रोपनी फोटो रोपनी धान - नूरसराय में धनरोपनी करतीं महिलाएं बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। पिछले एक सप्ताह से कभी तेज तो कभी रूक रूक कर बदरा के बरसने से धनरोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है। मानसून का साथ मिलने का कमाल यह कि महज आठ दिन में 35 हजार हेक्टेयर से अधिक खेतों में रोपनी हो चुकी है। बारिश के बाद धरती की प्यास बुझी तो खेत तैयार करना आसान हो गया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार इसबार एक लाख...