मानसून आने के बाद भी सूनी पड़ी हैं जिले की नहरें, धान बुआई में होगी देरी
बांका, जून 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मानसून की दस्तक के बावजूद अधिकांश नहरें अब भी सूखी पड़ी हैं, जिससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। धान की बुआई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन सिंचाई के लिए नहरों में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। ऐसे में किसानों को कृषि कार्य प्रभावित होने और उत्पादन घटने की आशंका सताने लगी है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य नहरों सहित कई शाखा एवं उपशाखा नहरों में पानी का प्रवाह शुरू नहीं हो पाया है। जबकि हर वर्ष 15 जून के बाद नहरों में पानी छोड़ना प्रारम्भ हो जाता है, जिससे जिले के किसान धान की नर्सरी तैयार करने और खेतों की जुताई-बुआई का कार्य तेज कर देते हैं। यह भी पढ़ें- रजबहों में पानी न होने से धान की पौध सूख रहीकिसानों की चिंता इस बार नहरों के सूखे रहने से कृषि कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.