चम्पावत, मई 7 -- सतीश जोशी, चम्पावत। मानसून अवधि के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने एवं विभागीय तैयारियों की समीक्षा को लेकर डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए बनेगा माइक्रो प्लानबैठक के मुख्य बिंदु डीएम ने सभी विभागों को मानसून से पूर्व आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश देते हुए आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग को जनपद में सिल्टेशन प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण करते हुए आवश्यकतानुसार नियमानुसार ड्रेजिंग एवं चैनलाइजेशन कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारियों को संभावित खतरे वाले क्षेत्रों का चिन्...