नैनीताल, अक्टूबर 1 -- भीमताल, संवाददाता। तीन माह के मानसून अंतराल के बाद भीमताल में गुरुवार से व्यावसायिक पैराग्लाइडिंग सीजन शुरू हो गया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद से अनुमति प्राप्त करने वाले ऑपरेटरों ने अपनी फ्लाइट्स का संचालन शुरू कर दिया है, जबकि शेष ऑपरेटर भी आगामी दो से तीन दिनों में अनुमति मिलने के बाद सेवाएं शुरू करेंगे।भीमताल में व्यावसायिक पैराग्लाइडिंग का संचालन तीन क्लस्टरों के माध्यम से 11 ऑपरेटरों द्वारा किया जा रहा है। मानसून के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जुलाई से सितंबर तक पैराग्लाइडिंग गतिविधियां बंद रहती हैं। मौसम अनुकूल होने और आवश्यक अनुमति एवं सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद प्रत्येक वर्ष नए सीजन का संचालन शुरू किया जाता है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सदस्य नितिन राणा ने बताया कि भीमताल में पिछले...