पूर्णिया, जून 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कई दिनों तक तेज धूप और उमस भरे मौसम के बाद मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। पर्याप्त वर्षा होने से खेतों में पानी का जमाव हो गया है और धान रोपनी का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। जिन किसानों के पास धान का बिचड़ा तैयार था, उन्होंने रोपनी का कार्य प्रारंभ कर दिया है, जबकि अन्य किसान खेतों की तैयारी में जुटे हुए हैं। कई खेतों में बारिश का पानी भर जाने के बावजूद बिचड़ा तैयार नहीं होने से कुछ किसान चिंता भी जता रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News रिमझिम बारिश से झाझा को मिली राहत, किसानों में जगी खेती की आस ग्रामीण क्षेत्रों में धान रोपनी के दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीत गाकर कार्य करने का दृश्य भी देख...