खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी रेलवे रैक प्वाइंट पर पहली बार किसी सीधे कंपनी से सीमेंट लदा रैक पहुंचा। शनिवार को अल्ट्राटैक कंपनी के सेल्स एरिया मैनेजर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इससे लोगों को सुलभता से सीमेंट उपलब्ध होगा। इधर रैक पहुंचने पर व्यवसायी सह पूर्व सरपंच मुकेश कुमार यादव, राजेश कुमार, सुबोध यादव आदि ने खुशी जताते हुए कहा कि मक्का के बाद अब सीमेंट का व्यवसाय आसान होगा। यह भी पढ़ें- मानसी रेलवे रैक प्वाइंट पर पहुंची सीमेंट लदा रैक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...