खगडि़या, जून 10 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी बाजार स्थित उपडाकघर में पिछले एक सप्ताह से काम ठप है। जिससे ग्राहक खासा परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार गत 3 जून से ब्रॉडबैंड काम नहीं कर रहा है। बीएसएनएल के कर्मी द्वारा दो दिन पहले ठीक करने का प्रयास किया गया। पर, सफलता नहीं मिली है। काम ठप होने से लेनदेन आदि ठप हो गया है। लोग निराश होकर रोज बैरंग लौट रहे हैं। इधर बेगूसराय डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने बताया कि उन्हें सूचना नहंी है। जानकारी लेकर ही कुछ बता पाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...