मानसी आरओबी निर्माण की मांग को लेकर सीएम से मिले जदयू के प्रदेश महासचिव
खगडि़या, अगस्त 17 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मानसी पश्चिमी रेलवे केबिन ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुमित सिंह महतों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले। इस दौरान श्री महतो ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि एनएच 31 मटिहानी चौक से सहरसा की ओर जाने वाली एसएच 95 के निर्माण होने से इस पथ पर अब वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है लेकिन मानसी के पश्चिमी केबिन ढाला पर ओवरब्रिज नहंी होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए पहल करने कीमांग की। मुख्यमंत्री ने श्री महतो को इस मुद्दे पर सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। इसके साथ जिले के अन्य विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.