खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के बलहा बाजार व मानसी रेलवे दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को पट खुलते ही जय माता दी के नारे से माहौल गुंजायमान हो उठा। वही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। दूसरी ओर पूर्वी ठाठा में राम नवमी पर शिव-मां भगवती सेवा समिति, पूर्वी ठाठा, मानसी के अध्यक्ष मिथलेश यादव, सचिव ललित कुमार मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार पिंकू आदि ने मां भगवती स्थान में ध्वजारोहन किया। वही ंप्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...