रांची, अप्रैल 24 -- रांची। उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज, केदल में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य वक्ता रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चुटूपालू की प्राचार्या डॉ. ज्योति वालिया, कॉलेज के सचिव संतोष महतो, निदेशक राजेश कुमार कंडरवार और प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार पंकज ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. वालिया ने स्वस्थ शरीर के लिए मानसिक स्वास्थ्य को अनिवार्य बताते हुए योग, सकारात्मक सोच और संतुलित आहार पर जोर दिया। डॉ. वासुदेव प्रसाद, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ.सुबोध और अन्य विशेषज्ञों ने भी मानसिक कल्याण के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...