बलरामपुर, फरवरी 19 -- ललिया, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर परामर्श और उपचार प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद एवं व्यवहार संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में 150 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 42 को चिन्हित कर उनका उपचार किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी करना गंभीर शारीरिक बीमारियों को आमंत्रण देने जैसा है। यदि कोई व्यक्ति लगातार उदासी, घबराहट या तनाव महसूस करता है तो उसे तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 14416 टोल फ्री नंबर पर कॉल...