गुड़गांव, फरवरी 23 -- गुरुग्राम, संवाददाता। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चुनौतियों के बीच गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने एक अहम पहल करते हुए समन्वय 2026: इंटरनेशनल मेंटल हेल्थ कॉन्फ्लुएंस रिसर्च और प्रैक्टिस के लिए सिनर्जी' का शुभारंभ हुआ। साइकोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत समेत 5 देशों से आए 500 से अधिक शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन के मंच से मनो सुकून क्लिनिक की शुरुआत भी की गई। यह क्लिनिक विश्वविद्यालय, स्कूलों और आम नागरिकों को विशेषज्ञ परामर्श व उपचार सेवाएं उपलब्ध कराएगा। बदलती जीवनशैली, प्रतिस्पर्धा और सामाजिक दबाव के दौर में मानसिक समस्याए तेजी से उभर रही हैं। ऐसे में यह पहल न केवल शैक्षणिक बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक मानी जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु ...